झारखंड के चीफ जस्टिस सपरिवार पहुंचे बाबाधाम, भोलेनाथ का किया दर्शन

    झारखंड के चीफ जस्टिस सपरिवार पहुंचे बाबाधाम,  भोलेनाथ का किया दर्शन

    देवघर (DEOGHAR):  झारखंड के मुख्य नयाधीश डॉ. रवि रंजन बाबानगरी पहुंचे. मंदिर प्रबंधन ने उनका स्वागत किया. उन्होंने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए. वैदिक रीती-रीवाज से उनके तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पहले उनका संकल्प कराया, फिर गर्भगृह ले जाकर बाबा का जलाभिषेक कराया. मौके पर उन्होंने बाबा भोलेनाथ के पूजा-अर्चना करने के साथ ही देश और राज्य की खुशहाली की कामना किया.

    मौके पर मौजूद रहे डीसी

    पूजा के बाद चीफ जस्टिस ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की. इस दौरान कई न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, जिला के डीसी, एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. वहीं चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news