Jharkhand Weather:लो प्रेशर से बदला मौसम का मिजाज, आज झारखंड के इन 3 जिलों में बारिश की संभावना

    Jharkhand Weather:लो प्रेशर से बदला मौसम का मिजाज, आज झारखंड के इन 3 जिलों में बारिश की संभावना

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):देश के कई राज्य से मानसून की वापसी हो चुकी है हलांकि झारखंड में अभी भी कहीं कहीं हल्की फुल्की बारिश देखी जा रही है. इसके पीछे की वजह बंगाल की खाड़ी में बना दबाव है.मौसम विभाग की माने तो झारखंड के अधिकतम जिलों से मानसून की वापसी हो चुकी है लेकिन फिर भी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और लो दबाव की वजह से झारखंड में दोबारा चक्रवाती परिसंचरण का असर बहुत ही आंशिक रूप से देखा जाएगा.15 अक्टूबर को झारखंड में बारिश की संभावना है.

    आज झारखंड के अधिक्तम जिलों में बारिश की संभावना नहीं है

    वही आज यानि सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिक्तम जिलों में बारिश की संभावना नहीं है, वही आज आंशिक बादल छाए रहेंगे इसके साथ ही मौसम सुखा रहेगा.मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि कल यानी 15 अक्टूबर के दिन झारखंड में बारिश हो सकती है.

    आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला जिला में बारिश होने की सम्भावना है

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला जिला में बारिश होने की सम्भावना है.वही मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 दिनों तक झारखंड के अधिकतम तापमान में किसी तरह की कोई बदलाव की संभावना नहीं है.पिछले 24 घंटे में बारिश की बात करे तो सबसे अधिक बारिश सरायकेला खरसावां जिले के खेरसेमा के में 45.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news