Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में सख्ती से लागू होगा नियम-कानून, जानिए कैसी है तैयारी

    Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में सख्ती से लागू होगा नियम-कानून, जानिए कैसी है तैयारी

    रांची(RANCHI) : झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट जारी कर दिया गया है.झारखंड में सभी नियम का कड़ाई से पालन किया जाएगा. किसी आम इंसान को बिना परेशानी के चुनाव के नियम को पालन कराना है. बल,धन और प्रलोभन देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. चुनाव को शांति पूर्ण कराने को लेकर आयोग पूरी तरह से तैयार है. इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी.

    साथ ही चुनाव में 85वर्ष से अधिक के मतदाताओं को इस बार घर बैठे पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग की जाएगी. इसके अलावा सभी बूथ पर विशेष तैयारी की जाएगी. के. रवि कुमार ने बताया कि  पहले चरण में 43 और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदातन होगा.

     पहला चरण-13 नवंबर

    सीट- कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर

     दूसरा चरण- 20 नवंबर

    सीट- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी.

     रिपोर्ट-समीर हुसैन

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news