झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भाजपा पर हमला, कहा- बीजेपी युवाओं के दिमाग में घोल रही जहर

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भाजपा पर हमला, कहा- बीजेपी युवाओं के दिमाग में घोल रही जहर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. उनका कहना है कि जिस तरह का सांप्रदायिक महौल चल रहा, उसमे बच्चों को इतिहास के बारे में सही और गलत की जानकारी देना बेहद जरुरी है. राजेश ठाकुर झारखंड प्रदेश कांग्रेस जवाहर बाल मंच के एक कार्यक्रम में शिरकत की तब उन्होंने ये बाते कही.  उनका कहना था कि आज जरूरत है बच्चों को जागरूक होने की और सही शिक्षा एवं सही मार्गदर्शन पाने की. लेकिन, देश जिस मौजूदा स्थिति से गुजर रहा है, उसमें भाजपा के द्वारा बच्चों के दिमाग में सांप्रदायिक जहर घोला जा रहा है.

    मोबब्बत बांट रहें हैं राहुल गांधी

    उन्होंने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी का भी जिक्र किया और कहा कि, वे  नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की कोशिश कर रहें हैं. कार्यक्रम के दौरान, जवाहर बाल मंच के स्टेट चीफ कोऑर्डिनेटर तारिक अनवर ने कहा कि इस मंच के माध्यम से झारखंड के विभिन्न जिलों में फ्री कोचिंग सेंटर खोल रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news