नक्सलियों के शहीद सप्ताह को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, जंगल में चलाया जा रहा ऑपरेशन

    नक्सलियों के शहीद सप्ताह को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, जंगल में चलाया जा रहा ऑपरेशन

    खूंटी (KHUNTI): झारखंड में नक्सली संगठन के शहीद सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है. 28 से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाया जाएगा. जिसे देखते हुए रांची पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इसी कड़ी में रांची के खूंटी स्थित खूंटी पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है. साथ ही पुलिस औऱ सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है.  

    पुलिस पूरी तरह अलर्ट

    बता दें कि नक्सलियों के शहीद सप्ताह को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. साथ ही जंगलों में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है, ताकि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम न दे सकें. वहीं आपकों बता दें कि जिले में तैनात सभी सीआरपीएफ, जैप, आईआरबी के जवानों को जंगलों में एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

    प्रेस नोटिस जारी कर नक्सलियों ने जारी की सूची

    माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर संगठन के मारे गए टॉप नक्सलियों की सूची जारी की है.  जिसके तहत  नक्सलियों ने 1967 में पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से शुरू हुए नक्सल संगठन से लेकर 2023 तक के आंकड़ों को जारी किया है. जिसमें हिंदी ,अंग्रेजी और तेलुगु भाषा शामिल है. प्रेस नोट में बताया गया है कि साल 1967 से 2023 तक 14 हजार 800 नक्सलियों की मौत हो चुकी है. जिनमें महिला माओवादी की संख्या 1169 है इन आंकड़ों में चारू मजूमदार और कन्हाई चटर्जी के साथ ही 41 शीर्ष नेतृत्व के नक्सली लीडर भी शामिल है. इसके अलावा यह भी बताया गया है कि बीते 18 सालों में 4 हजार 576 नक्सलियों की मौत हुई है. जिसमें 856 महिला माओवादी शामिल है.

    मारे गए नक्सलियों की याद में मनाया जाता है शहीदी सप्ताह

    दरअसल, बस्तर में नक्सली संगठन हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं. और इस दौरान मारे गए नक्सलियों को याद करके उनके स्मारक पर सलामी देते हैं. साथ ही बड़े नक्सलियों की याद में अंदरूनी इलाकों में विशाल शहीद स्मारक का भी निर्माण करते हैं.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news