झारखंड: बोकारो में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी

    झारखंड: बोकारो में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी

    TNP DESK: झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया के विभिन्न स्थानों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.शनिवार की सुबह लगभग छह बजे एनआईए की आठ टीमें नक्सल प्रभावित गोमिया के विभिन्न इलाकों में लगभग तीन से चार घण्टे तक छापेमारी की हैं. यह छापेमारी झुमरा पहाड़ और उसके आसपास के गांव चतरो चट्टी, रजडेरबा, लोधी, चेयाटांड, कुरकुटिया, धमधरवा,तूईयो और हरयीदमो में ये कार्रवाई की है. वहीं आपको बता दें कि यह इलाका कभी नक्सली गतिविधियों के लिए विख्यात रहा है.

    बोकारो पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पुष्टि की है कि एनआईए को नक्सलियों और उनके नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है. छापेमारी के दौरान टीम के द्वारा कई दस्तावेज साथ लेकर गई है, जो नक्सली संगठन की गतिविधियों और उनके संबंधों को उजागर करने में मदद कर सकते हैं.

    एनआईए की यह कार्रवाई झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ नए साल की सबसे बड़ी जांच मानी जा रही है. टीम का मुख्य उद्देश्य नक्सलियों के नेटवर्क को ध्वस्त करना और उनके आर्थिक व संगठनात्मक आधार को कमजोर करना है. छापेमारी से जुड़े इलाके लंबे समय से नक्सली प्रभाव में रहे हैं, जिससे यह जांच और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

    एनआईए की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

    वहीं आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने तेनुघाट में क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे. 

    रिपोर्ट: आदित्य/ संजय कुमार बोकारो/ गोमिया


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news