नशे में झूमता झारखंड! रांची में बढ़ा नशे का कारोबार, सूबे के बड़े इलाके में हो रही है अफीम की खेती

अगर हम ये कहें कि झारखंड नशे की गिरफ्त में है तो गलत नहीं होगा. क्योंकि राज्य में साल दर साल नशे के कारोबार में भारी इजाफा हुआ है.  झारखंड की राजधानी रांची में पांच साल में अफीम की खेती समेत अन्य नशा का कारोबार 100 फीसदी के पार पहुंच गया है. पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बावजूद नशा का कारोबार रूक नहीं रहा है बल्कि और इजाफा ही हो रहा है. पुलिस-प्रशासन अभियान चलाकर अफीम की खेती को नष्ट कर रहे हैं इसके बावजूद रांची के सात थानों के दर्जनों गांव में खुलेआम अफीम की खेती होती है. इससे अंदाजा लगा सकते हैं नशे के कारोबार में रांची अब चतरा के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है. 

नशे में झूमता झारखंड! रांची में बढ़ा नशे का कारोबार, सूबे के बड़े इलाके में हो रही है अफीम की खेती