ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा की यात्रा कराएगी झारखंड सरकार, जानिए क्या होगी पात्रता 

    ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा की यात्रा कराएगी झारखंड सरकार, जानिए क्या होगी पात्रता 

    धनबाद(DHANBAD): झारखण्ड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर  झारखण्ड राज्य के ईसाई धर्मावलम्बियों के लिए बीपीएल श्रेणी के लाभुक तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा IRCTC के माध्यम से गोवा की तीर्थ यात्रा के लिए  अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह भेजा जाना है.  इसके लिए  धनबाद जिले से 81 ईसाई धर्मावलम्बियों को भेजे जाने का लक्ष्य दिया गया है. लाभ लेने वाले तीर्थयात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक और झारखण्ड राज्य के स्थाई निवासी होना चाहिए, तीर्थयात्री बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आना चाहिए (कर दाता नहीं होना चाहिए), तीर्थयात्री द्वारा पहले से इस प्रकार का तीर्थ दर्शन योजना का लाभ नहीं लिया गया हो. 

    इसके लिए विहित परिपत्र में करने होंगे आवेदन जमा 

    आवेदन करने के लये  गरीब वरिष्ठ नागरिक तीर्थ दर्शन योजना के लाभ लेने के लिए दो प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन को भरकर 2 फोटो के साथ मूल चिकित्सा प्रमाण-पत्र Fit for Travel Certificate लगा कर  निकटतम प्रखंड/ अनुमंडल /जिला खेल कार्यालय /उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित समय सीमा दिनांक 25 सितंबर, 2023 से पहले जमा कर सकते है.तीर्थ यात्रियों का चयन जिला स्तरीय प्रबंधन समिति करेगी.  तीर्थ यात्रियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा,यदि तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित अंश से अधिक बढ़ जाती है तो इससे अतिरिक्त एक प्रतीक्षा सूची (निर्धारित अंश का 10%) भी तैयार की जाई.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news