BREAKING: झारखंड सरकार ने 14 IAS अधिकारियों के बाद सात IPS का किया ट्रांसफर, जानिए कौन कहां गया  

    BREAKING: झारखंड सरकार ने 14 IAS अधिकारियों के बाद सात IPS का किया ट्रांसफर, जानिए कौन कहां गया  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड सरकार ने आज बुधवार को कुल 7 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. धनबाद के ग्रामीण एसपी को पलामू का एसपी बनाया गया है, जबकि जैप के कमांडेंट प्रियदर्शी आलोक को बोकारो का एसपी बनाया गया है. मंगलवार को सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था. ठीक दूसरे दिन 7 आईपीएस अधिकारियों को बदला गया है.

    स्थानांतरित अधिकारियों की सूची देखें.

    मंगलवार को IAS अधिकारियों का हुआ था तबादला 

    बता दें कि राज्य सरकार ने मंगलवार को झारखंड में एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था. धनबाद, देवघर सहित अन्य कई जगहों के उपायुक्त बदल दिए गए. पाकुड़ के उपायुक्त वरुण रंजन को धनबाद का डीसी बनाया गया है. इसी तरह देवघर के डीसी को पूर्वी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है. वहीं अब आज IPS अधिकारियों का भी तबादला किया गया. 

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news