झारखंड कैबिनेट की बैठक 15 को, जानिए कौन - कौन से प्रस्ताव आएंगे

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 15 को, जानिए कौन - कौन से प्रस्ताव आएंगे

    रांची(RANCHI): झारखंड में सरकार को लेकर कई प्रकार की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं. राष्ट्रपति चुनाव और ईडी के छापे की भी इसमें भूमिका बताई जा रही है. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस प्रयास में हैं कि उनकी अगुवाई में सरकार कई अहम निर्णय ले ले, ताकि जनता पर उसका असर रह सके. 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है, इससे पहले झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक 15 जुलाई को बुलाई गई है. जिसकी अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन करेंगे. बैठक दिन के 4 बजे शुरू होगी.

    बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्ताव आएंगे. लगभग तीन दर्जन प्रस्ताव आने की संभावना है. इसमें ग्रामीण विकास, कार्मिक, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रस्ताव आ सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news