Jharkhand Assembly Election 2024 : बीजेपी के इन उम्मीदवारों को टिकट मिलना लगभग तय! समझिए दावेदारों का पूरा गणित

    Jharkhand Assembly Election 2024 : बीजेपी के इन उम्मीदवारों को टिकट मिलना लगभग तय! समझिए दावेदारों का पूरा गणित

    रांची (RANCHI) : झारखंड में विधानसभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है. प्रत्याशियों के चयन करने को लेकर भाजपा लगी है. अधिकतर सीट सिटिंग उम्मीदवार को देने की कोशिश है, जिससे राज्य की सत्ता में वापस आ सके. इसमें झारखंड विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के संभावित उम्मीदवार के नाम भी सामने आ गए हैं. रविवार को भाजपा चुनाव समिति की बैठक में सभी नाम पर मुहर लगी है. अब बस आधिकारिक घोषणा बाकी है.

    सबसे पहले रांची जिले में आने वाले विधानसभा में उम्मीदवार के नाम को देखें तो इसमें सिटिंग विधायक सीपी सिंह को ही टिकट जाने की संभावना अधिक है. इसके अलावा अगर दूसरे नाम को देखे तो रमेश सिंह की चर्चा है.

    हटिया विधानसभा से सिटिंग विधायक नवीन जायसवाल

    खिजरी विधानसभा से राम कुमार पाहन या आरती कुजूर

    कांके विधानसभा से समरी लाल या जीतू चरण राम

    मांडर विधानसभा से गंगोत्री कुजूर या आशा लकड़ा

    तमाड़ विधानसभा से राजा पीटर(JDU)

    सिल्ली विधानसभा से सुदेश महतो (आजसू)

    लोहरदगा से समीर उरांव

    गुमला से मिश्र कुजूर

    सिसई से अरुण उरांव/प्रो दिनेश उरांव

    खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा

    तोरपा से कोच मुंडा

    पलामू के डाल्टनगंज से आलोक चौरसिया

    पांकी से शशि भूषण मेहता/ विनोद सिन्हा

    छत्तरपुर से पुष्पा देवी (बीजेपी)/ सुधा चौधरी (JDU)

    हुसैनाबाद से कमलेश  सिंह (बीजेपी)

    विश्रामपूर से रामचंद्र चंद्रवंशी

    भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही

    गढ़वा से सत्येंद्र तिवारी (पुर्व विधायक)

    लातेहार से छोटे लाला राम/ प्रकाश राम

    मनिका से हरे कृष्ण

    चतरा के सिमरिया से किशन दास/उज्जवल दास

    चतरा-जनार्दन पासवान/मिशा भारती

    हजारीबाग: सदर से सुनील सिंह (पुर्व सांसद, चतरा)/उदय भान नारायण/प्रमोद साव

    बरकट्ठा से अमित यादव सिटिंग विधायक/ बालेश्वर महतो

    बरही से मनोज यादव

    सरायकेला से चंपाई सोरेन

    खरसावां से अर्जुन मुंडा/गणेश महली

    घाटशिला से बाबूलाल सोरेन

    जमशेदपुर पूर्वी: JDU के खाते में जा सकती है

    जमशेदपुर पश्चिम: कई नामों की चर्चा तेज

    ईचागढ़ से हरे लाल महतो

    दुमका से लुइस मरांडी

    जामा से सुनील सोरेन/सीता सोरेन की बेटी राजश्री सोरेन 

    नाला से बाटुल सत्यानंद झा

    जरमुंडी से देवेन्द्र कुंवर

    शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन/अविनाश सोरेन

    गोड्डा से अमित मंडल वर्तमान विधायक

    महगामा से अशोक भगत/निरंजन सिन्हा

    पोडैयाहाट से सीता राम पाठक(लोकसभा चुनाव में भाजपा में वापसी)

    राजमहल से अनंत ओझा वर्तमान विधायक

    बोरियो से लॉबिंग हेम्ब्रम

    बरहेट से सिमोन महतो

    देवघर से नारायण दास

    सारठ से रणधीर सिंह

    मधुपुर से राज पालीवार/ गंगा नारायण

    जरमुंडी से देवेन्द्र कुंवर(JDU)/हरिनारायण राय

    पाकुड़से  मिस फीका हासन (BJP)/ अजहर इस्लाम (AJSU)

    वहीं उत्तरी छोटानागपुर की सीटों से फिलहाल विधायक की बात की जाए तो  धनबाद से भाजपा के राज सिन्हा,  तो सिंदरी से भाजपा के इंद्रजीत महतो,  निरसा से भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता, बोकारो से भाजपा के बीरंची नारायण, चंदनकियारी से भाजपा के अमर बाउरी, जमुआ से भाजपा के केदार हाजरा, राजधनवार से बाबूलाल मरांडी, कोडरमा से भाजपा की डॉक्टर मीरा यादव, सिमरिया से भाजपा के किशुन कुमार दास, गोमिया से आजसू के लंबोदर महतो, रामगढ़ से आजसू की सुनीता चौधरी विधायक है.

    रिपोर्ट-समीर हुसैन

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news