झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुआ निधन, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

    झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुआ निधन, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू नेता देवाशीष नायक (58 वर्ष) का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में निधन हो गया. शनिवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली. जिसके बाद आज उनका शव जमशेदपुर के बिरसानगर के संडे मार्केट में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आखों से उन्हें बिदाई दी.

    नम आंखों से लोगों ने उन्हें दी अंतिम विदाई

    झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक के निधन के बाद रविवार को उनका शव जमशेदपुर के बिरसानगर के संडे मार्केट में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. देवाशीष नायक के अंतिम दर्शन के लिए यहां लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने देवाशीष नायक के अंतिम दर्शन किए और फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी. झारखंड आंदोलनकारी के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष दल गोविंद लोहरा के अलावा कृतिवास मंडल समेत अन्य लोग पहुंचे. देवाशीष नायक के निधन से झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोक में डूबे हुए हैं. सभी झारखंड आंदोलनकारी भी मायूस है. गौरतलब है कि झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक का जमशेदपुर के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था. भुइयांडीह के स्वर्णरेखा बर्निग घाट पर उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी.

    रिपोर्ट. रंजित ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news