झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ाई तिथि, जानिए कब तक जमा होगा परीक्षा फॉर्म  

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ाई तिथि, जानिए कब तक जमा होगा परीक्षा फॉर्म  

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक, इंटर, 9वीं और 11वीं की परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथी बढ़ा दी है. चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार महतो के निर्देशानुसार नई अधिसूचना जारी की गई है.

    मैट्रिक (10वीं):

    बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर निर्धारित की गई है.

    विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे.

    इंटर (12वीं):

    बिना विलंब शुल्क के फॉर्म 23 दिसंबर तक जमा किया जा सकता है.

    विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जमा होंगे.

    9वीं:

    बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है.

    विलंब शुल्क के साथ 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक फॉर्म जमा किए जाएंगे.

    11वीं:

    फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 28 दिसंबर है.

    विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 29 दिसंबर से 7 जनवरी तक जमा किए जा सकते हैं.

    जैक द्वारा जारी इस नए शेड्यूल के अनुसार, सभी छात्रों को समय पर फॉर्म जमा करने की सलाह दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news