झरिया की आग हुई भयावह -गर्म ओ बी से झुलसी बच्ची हार गई जीवन की लड़ाई ,बुआ की हालत गंभीर  

    झरिया की आग हुई भयावह -गर्म ओ बी से झुलसी बच्ची हार गई जीवन की लड़ाई ,बुआ की हालत गंभीर  

    धनबाद(DHANBAD): झरिया  में जमीन के भीतर की भूमिगत आग  भी भयावह हो गई है तो ऊपर  ओ बी डंप  भी जानलेवा हो गया है.  झरिया के बनियाहीर सुराटांड़  के समीप गर्म ओ बी  की चपेट में आकर झुलसी बुआ और भतीजी में भतीजी की मौत हो गई है.  दोनों शौच के लिए गुरुवार की शाम वहां गई थी.  इसी दौरान दोनों गर्म  ओ बी की  चपेट में आ गए.  घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें धनबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.   गुरुवार की देर रात को भतीजी जिया  कुमारी की मौत हो गई.  लोगों के अनुसार बेहतर इलाज के लिए उसे पटना ले जाया जा रहा था.  लेकिन दर्द और जलन वह सह नहीं  सकी और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.  उसके शव को परिजन पटना ले गए है.  वहां उसका  अंतिम संस्कार होगा.  दूसरी तरफ उसकी बुआ  रिंकू देवी धनबाद में जीवन और मौत से जूझ रही है.  गर्म छाई इन दोनों के लिए काल बन गया.  

    मृत जिया कुमारी पांचवी कक्षा की पढ़ाई कर रही थी

     मृत जिया कुमारी बनियाहीर स्थित विवेकानंद स्कूल में पांचवी कक्षा की पढ़ाई कर रही थी.  पिता की मौत होने के बाद वह दादी के पास रहती थी.  घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है.  कोयला चुनकर किसी तरह सपरिवार जीवन यापन वह लोग करते है.  जानकारी के अनुसार आउटसोर्सिंग कंपनी का बनियाहीर  के समीप ओ बी डंपिंग  का काम हो रहा है.  ओबी से  कोयला चुनने के लिए दर्जनों की संख्या में महिलाएं और पुरुष वहां रोज  जाते है.  गुरुवार की शाम ओ बी  से झुलसे बुआ और भतीजी शौच  के लिए गए थे.  उसी समय हाईवा से गर्म ओ बी गिराया जा रहा था.  दोनों   चपेट में आ गए. और  बुरी तरह झुलस गए.  दोनों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, उसके बाद उन्हें धनबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. झरिया में आग  लगातार जाने ले रही है.  अभी हाल ही में गांधी चबूतरा के पास दरार में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.   NDRF को बुलाना पड़ा था.   टीम ने शव  के अवशेष को जमीन के भीतर से बरामद किया था.  झरिया की आग खतरनाक होती जा रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news