झरिया विधायक ने दिया भरोसा -झरिया में पानी अब नहीं बनेगा संकट 

    झरिया विधायक ने दिया भरोसा -झरिया में पानी अब नहीं बनेगा संकट 

    धनबाद(DHANBAD) | सब कुछ अगर ठीक-ठाक रहा तो झरिया के लोगों को अगले तीन चार महीने में पानी संकट से छुटकारा मिल सकता है.  जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अलग से बिजली फीडर जल्द मिल जाएगा.  जिससे समस्या को काबू में किया जा सकेगा.  झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने शुक्रवार को झमाड़ा  के नए व पुराने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया.  कहा कि पानी समस्या ,झमाड़ा  कर्मियों का बकाया भुगतान, तकनीकी समस्याएं सहित अन्य परेशानियों पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है. झरिया विधानसभा में पानी आपूर्ति के लिए बेहतर काम हो रहे है. नये प्लांट को चालू  करने के संबंध में विधायक  ने कहा कि नये प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. 

    लगभग 200 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा 

    लगभग 200 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य हो चुका है, संप का निर्माण भी प्रगति पर है. जल्द ही घर- घर नल योजना के तहत पानी कनेक्शन हो जाएगा. हमारा लक्ष्य है कि  झरिया की जनता को शीघ्र रेगुलर जलापूर्ति बहाल की जाए.  उन्होंने कहा कि सिविल कार्य चंद दिनों में पूर्ण हो जाएंगे , जिसके बाद मैकेनिकल कार्य, मोटर पंप क्रय  किया जाएगा.   पुराने प्लांट में लगे पंप  को बदलकर  नया मोटर पंप जल्द ही लगाया जाएगा. झमाडा कर्मियों की परेशानी को भी दूर किया जाएगा.  विधायक ने कहा कि झमाडा कर्मी हमारे अंग है.  वर्षों से वेतन समस्या का दंश झेल रहे है.  उनके  भुगतान का काफी हद तक समाधान निकाला जा चुका है,  बकाया भुगतान करने की दिशा में सरकार काम कर रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news