जे सी ए सदस्य बिनय कुमार सिंह गए आजसू में ,बने उद्योग एवं व्यापार संघ के प्रधान महासचिव

    जे सी ए सदस्य बिनय कुमार सिंह गए आजसू में ,बने उद्योग एवं व्यापार संघ के प्रधान महासचिव

    धनबाद(DHANBAD) | मंगलवार  को रेमसन होटल बैंक मोड़ में आजसू पार्टी, धनबाद जिला की प्रेस वार्ता में  जिला अध्यक्ष मंटू  महतो ने बताया कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष  सुदेश महतो के निर्देश पर  केंद्रीय मुख्य  प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत  ने पत्र जारी कर धनबाद जे सी ए (झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन) कार्यसमिति के सदस्य बिनय कुमार सिंह को आजसू पार्टी के उद्योग एवं व्यापार संघ के प्रधान महासचिव मनोनीत किया है.  बिनय कुमार सिंह धनबाद बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं धनबाद होटल एवं रेस्टॉरेंट एसोसिएशन के सचिव भी है.  बिनय कुमार सिंह  उद्योग एवं व्यापार संघ के केंद्रीय प्रधान महासचिव मनोनीत किये जाने पर आजसू पार्टी, धनबाद जिला समिति ने  बधाई दी. 

    हर जिम्मेवारी के निर्वहन के लिए तैयार 

    बिनय सिंह  ने  आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो  के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं उनके कार्यशैली से प्रभावित होकर इस पार्टी में शामिल हो रहा हू  और मुझे इस पार्टी में जो भी जिम्मेदारी दी गयी हैं ,मैं उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से  करूँगा.   मंटू  महतो ने बताया कि बिनय सिंह  के पार्टी में आने से धनबाद में आजसू मजबूत होगी.   केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो  का धनबाद आगमन का कार्यक्रम बहुत जल्द ही तय होगा.  कार्यक्रम में  बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष वंशराज कुशवाहा, कोयलांचल प्रभारी हीरालाल  महतो, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मिथिलेश सिंह, महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह, सचिव दिलीप सिंह, सुप्रिया कुमारी,नगर अध्यक्ष जीतू पासवान विश्वविद्यालय अध्यक्ष विशाल महतो उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news