जमशेदपुर: रंगीन मछली पालन योजना से महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर, यदि आप भी है इक्छुक तो पढ़ें ये खबर

    जमशेदपुर: रंगीन मछली पालन योजना से महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर, यदि आप भी है इक्छुक तो पढ़ें ये खबर

    जमशेदपुर(JAMSHDPUR): झारखंड सरकार की ओर से मत्स्य विभाग में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. इसी योजना के तहत रंगीन मछली पालन योजना की भी शुरुआत की गई है. जिसको लेकर पूर्वी सिंघभूम में मत्स्य विभाग की ओर से तैयारी जोरों शोरों से चल रही है. जमशेदपुर मत्स्य विभाग की ओर से रंगीन मछलियो के पालन पोषण के लिए तैयारी की गई है. विभाग द्वारा रंगीन मछलियों के रख रखाव के लिए अलग से सीमेंट का टब बनाकर पालन पोषण की प्रक्रिया की जा रही है.

    जिला की सैकड़ों महिलाओं ने बदली है तकदीर

    आपको बताये कि यह योजना खासकर महिलाओं के लिए है. जहां जिले की महिलाएं रंगीन मछली पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति मे सुधार ला सकती है. जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना ने बताया कि अब तक जिला मे 100 से अधिक महिलाएं रंगीन मछली पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति मे सुधार ला चुकी है. जिला की महिलाएं जो भी रंगीन मछलियों का पालन करना चाहती है, वे मत्स्य विभाग कार्यालय परसुडीह में सम्पर्क कर रंगीन मछली पालन कर सकती है.

    पढ़ें मत्स्य पदाधिकारी ने क्या कहा

    मत्स्य विभाग कार्यालय परसुडीह में महिलाओ को रंगीन मछलियों के पाल पोषण की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि महिलाओं को पता चल सके कि कैसे इन मछलियों की देखभाल करनी है, और कैसे इनसे अच्छी आय कमाया जा सकता है, मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि महिलाएं आगे आए और रंगीन मछली पालन का व्यवसाय करें और अपने पैरों पर ख़डी होकर आत्मनिर्भर बनें.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news