जमशेदपुर: अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, स्थिति गंभीर

    जमशेदपुर: अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, स्थिति गंभीर

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत परमद नगर में अज्ञात अपराधियों ने विधाता नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. सूचना पर डीएसपी अनिमेष गुप्ता दल बल के साथ पहुंचे और टीएमएच घायल का हालचाल जाना.

    घायल का है अपराधिक इतिहास 

    जानकारी के अनुसार घायल कुछ दिनों से घर से फरार था और इसका अपराधिक रिकॉर्ड भी है. उधर पेट में गोली लगने के बाद घायल युवक खुद टीएमएस पहुंचा और घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी. हालांकि घटना की खबर मिलते ही मौके पर डीएसपी अनिमेष गुप्ता दल बल के साथ पहुंचे और टीएमएच घायल का हालचाल जाना. हालांकि घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया में आपसी रंजिश बताया जा रहा है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news