JAMSHEDPUR: दो आर्म्स पैडलर्स गिरफ्तार, देसी कट्टा और 23 गोलियां बरामद


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर की सिदगोड़ा पुलिस ने दो आर्म्स पैडलर्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. एक बार फिर बर्मामाइंस पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो आर्म्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के शशिकांत गिरी और राकेश कुमार सिंह शामिल है. शशिकांत मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है जबकि राकेश डाल्टनगंज जिले का रहने वाला है. तलाशी के दौरान दोनो के पास से दो देसी कट्टा और 23 गोलियां बरामद की है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है.
किन्नरों पर किया हथियार से हमला
जानकारी देते हुए एएसपी सिटी सुधांशु जैन ने बताया कि बीते रात दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर स्टेशन की ओर से अपने घर की ओर जा रहे थे. रास्ते में दोनों किन्नरों से उलझ गए. इसी बीच शशिकांत ने अपने पास से देसी कट्टा निकाल लिया और किन्नरों पर तान दिया. शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान बाइक से एक और कट्टा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि शशिकांत उत्तरप्रदेश के कप्तानगंज थाना में हत्या का मोस्ट वांटेड है. पुलिस उसकी तलाश में है. उसके पिता टाटा मोटर्स के कर्मी रह चुके हैं जबकि राकेश भी टाटा मोटर्स में नीम ट्रेनी है. गोविंदपुर में दोनों आस पास ही रहते हैं. दोनों इतनी सारी गोलियों के साथ क्या करना चाहते थे पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+