गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया जमशेदपुर! पुरानी रंजीश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया जमशेदपुर! पुरानी रंजीश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है. जहां आये दिन लूट, चोरी और हत्या जैसी वारदातों को बदमाश अंजाम दे रहे है. पुलिस की लाख मुस्तैदी के बाद भी इनके अंदर खौफ नहीं है. ताजा मामला जमशेदपुर के सोनारी से सामने आया है. जहां सोनारी थाना क्षेत्र के कारमेल स्कूल के पूछे मैदान मे गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई. इस हत्या के बाद पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई है.

    10 साल पुरानी रंजीश में मारी गई गोली

    मिली जानकारी के मुताबिक सूरज प्रमाणिक 10 साल पहले सोनारी इलाका छोड़कर परसुडीह इलाके मे रहने लगा था. क्षेत्र मे गैंगवार की वजह से ही उसने इलाका छोड़ दिया था. पिछले कुछ दिनों से फिर उसका सोनारी इलाके मे आना जाना शुरू हुआ था. आज वह अपना ऑटो स्कूल के पीछे मैदान मे खड़ा कर उस पर बैठा हुआ था, उसी समय अपराधी वहां पहुंचे और सूरज पर गोली चलाया, जिसके बाद सूरज वहां से भागने लगा, अपराधियों ने सूरज को दौड़ा कर गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन मे जुट गई है. फिलहाल पुलिस सूरज प्रमाणिक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुरे मामले की छानबीन मे जुट गई है. वहीं हत्या की वजह 10 साल पुरानी रंजिस भी मानी जा रही है. फिलहाल पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news