जमशेदपुर:बागबेड़ा से बड़ौदा खरकई नदी घाट के बीच बना पुल क्षतिग्रस्त, परिचालन पूरी तरह से बंद

    जमशेदपुर:बागबेड़ा से बड़ौदा खरकई नदी घाट के बीच बना पुल क्षतिग्रस्त, परिचालन पूरी तरह से बंद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बागबेड़ा से बड़ौदा खरकई नदी जाने वाली नदी घाट के बीच बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है.जिसको जिला प्रशासन ने कचड़ा डालकर बंद कर दिया है.इस पुल पर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद है.

    बागबेड़ा से बड़ौदा खरकई नदी घाट के बीच बना पुल क्षतिग्रस्त

    आपको बता दे कि बीते आठ सालों से स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि इस क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत किया जाए , लेकिन अबतक ऐसा नहीं हो पाया है.पुल की स्थिति भयावह देखते हुए अब इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.पुल के उस पार करीबन लाखों की आबादी है, जो इसी पुल से आना जाना करती है.

    परिचालन पूरी तरह से बंद

    स्थानीय लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन से मांग है है कि जल्द ही पुल का मरम्मत किया जाए, ताकि फिर से पूर्व की भांति पुल पर परिचालन शुरू हो सके और स्थानीय लोगों की वर्षों की मांग पूरी हो सके.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news