जमशेदपुर पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी का करा दिया परेड, पूरे शहर में पैदल घुमाया, जानिए वजह

    जमशेदपुर पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी का करा दिया परेड, पूरे शहर में पैदल घुमाया, जानिए वजह

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी निसार अहमद का आज शहर मे परेड करवा दिया.मानगो पुलिस ने आज उसे मानगो थाना से लेकर पैदल ही एमज़ीएम तक पैदल परेड करवाते हुए ले गई, उसके बाद उसे कोर्ट में हाजिर कर जेल भेज दिया है. आपको बता दें कि निसार अहमद पवन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी था. विगत 27 अगस्त 2023 को स्वर्णरेखा नदी किनारे खटाल के पास पवन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.

    पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

    मामले में संलिप्त 9 अपराध कर्मियों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी निशार हसन फरार चल रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली की निशार गिरफ़्तारी के डर से देश से बाहर चला गया है, पुलिस ने निशार के गिरफ़्तारी हेतु केंद्रीय गृह मंत्रालय से लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिस कारण अपराधी को विदेश से देश लौटने के समय इंद्रा गाँधी इंटर नेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली में गिरफ्तार कर लिए गया.

    सात अलग-अलग थानों में दर्ज है मामला

     इस पर झारखण्ड सरकार ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था, अपराध कर्मी के ऊपर सात विभिन्न थानों में मामला दर्ज है, फिलहाल अपराधी निशार को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी जिला के एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने दी है. 

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news