जमशेदपुर:पुलिस ने दो दिन के अंदर किया छिनतई के मामले का खुलासा, तीन को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में दीपावली से एक दिन पहले बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. जिसका उद्भेदन आज टेल्को और बिरसानगर पुलिस ने संयुक्तरुप से छापेमारी करते हुए किया. इसकी जानकारी एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी.
एसपी सुमित अग्रवाल ने दी खुलासे की जानकारी
मामले के बारे में एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि छिनतई की घटना का खुलासा कर लिया गया है और मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है. गिरफ्तार बदमाशों में सिदगोड़ा का सन्नी सिंह, भूईयाडीह का कल्लू उर्फ मनीष रजक और भूईयाडीह लकड़ी टाल का रोहित कुमार शामिल है.
छिनतई के पैसे और मोबाइल फोन बरामद
वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही इनके पास से छिनतई के पैसे और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. वहीं बताया कि सन्नी सिंह पहले भी कई मामलों में जेल की सजा काट चुका है, और इसके खिलाफ शहर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं.
4+