जमशेदपुर:अपराध की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी किया बरामद  

     जमशेदपुर:अपराध की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी किया बरामद  

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है, इसकी जानकारी जमशेदपुर सिटी एसपी मुकेश लूनायत ने एक प्रेस वार्ता कर दी है.

     पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई 

    सिटी एसपी मुकेश लूनायत ने कहा कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की बारिडीह होते हुए हुरलूंग के रास्ते में दो व्यक्ति एक कार में हथियार लेकर जा रहे हैं, इस पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा, गिरफ्त में आये अपराधकर्मी का नाम विजय प्रधान और प्रदुमन प्रधान है, जिनके पास से दो अवैध देशी पिस्टल एवं कारतूस समेत एक कार कों जब्त किया गया है. 

    जांच में जुटी पुलिस

      आपको बताये कि दोनों अभियुक्त किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे थे, इसमे एक अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, और आगे की जांच में जुट गई है.  

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news