जमशेदपुर:मानगो पुलिस को मिली बड़ी सफलता! व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले को भेजा जेल, पढ़ें पूरा मामला

    जमशेदपुर:मानगो पुलिस को मिली बड़ी सफलता! व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले को भेजा जेल, पढ़ें पूरा मामला

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के मानगो पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने रंगदारी माँगने के आरोप मे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि कल अपराधियों ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एक व्यपारी से फोन पर रंगदारी मांगी गईं थी.

    पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

    वहीं इसके बाद व्यपारी ने इसकी शिकायत सीतारामडेरा थाना मे की, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर मामले का खुलासा किया गया है.वहीं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मानगो थाना के सहयोग से मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

    पढ़ें मामले पर सिटी एसपी ने क्या कहा

    इस मामले में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि जैसे ही रंगदारी मांगने की सूचना पुलिस को मिली तत्काल पुलिस ने एक टीम का गठन किया उसके बाद इन दोनों की गिरफ़्तारी की गईं, फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news