जमशेदपुर: चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में आर-पार की लड़ाई तेज, दोनों गुटों ने झोंकी अपनी-अपनी ताकत

    जमशेदपुर: चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में आर-पार की लड़ाई तेज, दोनों गुटों ने झोंकी अपनी-अपनी ताकत

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में कोल्हान के सबसे बड़े औद्योगिक और व्यावसायिक संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में आर या पार की लड़ाई तेज है, सुरेश संथाली गुट और विजय आनंद मूनका गुट के लोग आमने-सामने हैं, चेंबर के चुनाव को लेकर दोनों गुटों के लोगों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है. चेंबर के वर्तमान अध्यक्ष आनंद मोनका ने व्यापारियों के बीच प्रचार प्रसार किया, तो वहीं प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अपने कार्यकाल गिनाया.

    चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में आर-पार की लड़ाई तेज

    विजय आनंद मूनका ने सुरेश संथालिया को कहा कि यदि वो विधायक और सांसद का चुनाव लड़ेंगे, हम सभी लोग सहयोग करेंगे. इस दौरान महामंत्री के उम्मीदवार मानव केडिया समेत अन्य लोग मौजूद थे. विपक्ष की तरह से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश संथलीय पर जमकर हमला बोला गया. वहीं मूनका ने सुरेश संथाली पर चेंबर के चुनाव के नाम पर व्यापारियों को तोड़ने का काम करने का आरोप लगाया.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news