जमशेदपुर:भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित फगुआ मिलन समारोह में पुलिस उपाधीक्षक अरुणा मिश्रा हुई शामिल, पढ़ें नारी शक्ति पर क्या कहा

    जमशेदपुर:भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित फगुआ मिलन समारोह में पुलिस उपाधीक्षक अरुणा मिश्रा हुई शामिल, पढ़ें नारी शक्ति पर क्या कहा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित देव भवन में परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्त्वाधान में ब्राह्मण नारी शक्ति की ओर से फगुआ मिलन समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें बतौर मुख्य वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या त्रिपुरा झा, पुलिस उपाधीक्षक अरुणा मिश्रा, पुलिस निरीक्षक तरुणा मिश्रा भी मौजूद रही.  

    त्रिपुरा झा ने नारी शक्ति पर जोर देते हुए नारी संस्कार और और नारी सभ्यता का बोध कराया

    वहीं मौके पर त्रिपुरा झा ने ब्रह्मण्तव के साथ साथ नारी शक्ति पर जोर देते हुए नारी संस्कार और और नारी सभ्यता का बोध कराया और ब्राह्मण महिलाओं को भी संगठित होने और एक दूसरे से मेल मिलाप कर ब्राह्मण समाज के प्रगति और उन्नति में सहयोग करने की अपील की.वही कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस उपाधीक्षक अरुणा मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आना होगा और समाज में एक मिशाल पेश करना होगा, ताकि आनेवाली पीढ़ी पुरुषों के समक्ष महिलाए भी सहयोगी के रूप में कार्य कर सके. 

    फगुआ के गीतों का महिलाओं ने उठाया आनंद

     कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम पर पुष्प अर्पित कर किया गया,उसके बाद महिलाओं  ने फगुआ गायन कर फगुआ कार्यक्रम का आनंद लिया, सभी नारी शक्तियों ने अपने अपने क्षेत्र में महिलाओं  को संगठित करने का संकल्प लिया और  और आगामी परशुराम जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाने का निर्णय ली गई.अदिति मिश्रा रचनाकार के रूप में  सम्मानित हुई तो श्रुति तिवारी को डॉक्टर बनने  पर ब्राह्मण महिला शक्ति के रूप ने  सम्मानित किया.  

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news