जमशेदपुर: डीसी कार्यालय के बाहर सिलकोसिस पीड़ितों का प्रदर्शन, सही समय पर मुआवजा नहीं मिलने का लगाया आरोप, पढ़ें क्या है इनकी मांग

    जमशेदपुर: डीसी कार्यालय के बाहर सिलकोसिस पीड़ितों का प्रदर्शन, सही समय पर मुआवजा नहीं मिलने का लगाया आरोप, पढ़ें क्या है इनकी मांग

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में आज सिलकोसिस पीड़ितों ने मुसाबनी स्थित उपायुक्त कार्यालय के पास अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. इनकी मांग है कि मुआवजा की राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख कर दी जाए.जिसको लेकर सभी लोगों ने जिला के उपायुक्त को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा.

    पढ़ें प्रदर्शन कर रहे पीड़ितों ने क्या कहा

    प्रदर्शन कर रहे पीड़ितों का साफ कहना है कि सरकारी सुलकोसिस पीड़ितों की मुआवजा सही समय पर नहीं दिया जाता है,साथ ही इसकी जांच की प्रक्रिया भी काफी जटिल है.जिसको लेकर ये मांग कर रहे है कि सिलकोसिस पीड़ित की उचित जांच करवा कर उन्हें सही समय पर मुआवजा दिया जाए.

    माग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

    पीड़ित लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से मुआवजा देने की योजना है, लेकिन पीड़ितों को समय पर लाभ नहीं मिलता है.इनकी सरकार से माग है कि सिलकोसिस पीड़ितों की सही तरीके से जांच करवाया जाए और समय पर उचित मुआवजा दिया जाए. कई सिलकोसिस पीड़ित अब इस दुनिया में नहीं है, मगर उनके परिवार को मुआवजा की राशि अब तक नहीं मिली है. सरकार से मांग की जा रही है कि सिलकोसिस पीड़ितों  की परेशानियों को समझे और समय पर मुआवजा दे ताकि उनकी परेशानी कम हो सके, साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

    रिपोर्ट रंजीत कुमार ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news