जमशेदपुर : मॉर्निंग वॉक के लिए निकले अधेड़ का शव बंद पड़े अपार्टमेंट से बरामद, क्षेत्र में सनसनी


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : बिरसानगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 6 के अर्धनिर्मित बंद पड़े अपार्टमेंट से शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार इस अर्धनिर्मित बंद पड़ा अपार्टमेंट नशेबाज और जुआरियों का अड्डा बना गया है. आए-दिन लोग यहां नशा करते देखे जाते है. इससे पूरे क्षेत्र का महौल बीगड़ रहा है.
कुछ दिन पहले यहां से मिला था महिला का शव
मृतक की पहचान वासुदेव संतु बाई के रूप में की गई है. यह सिरसानगर जो नंबर 5 के निवासी थे. जो गुरूवार सुबह करीब 4 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. हांलाकि मृतक यहां कैसे पहुंचे और कैसे इनकी मौत हुई यह जांच का विषय है. जिसके लिए बिरसानगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार अर्धनिर्मित बंद पड़े इस अपार्टमेंट के मालिक केस हर गए है. जिससे इनका निर्माण कार्य बंद हो गया है. अब यह जमीन टाटा के अंडर है. यहां आए दिन शराबियों एवं नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. स्थानीय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व यहां एक महिला भी ऊपर से गिरी थी जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.
रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा, जमशेदपुर
4+