सुधर जाए जमशेदपुर के अपराधी, वरना नहीं छोड़ेगी पुलिस,सीटी एसपी ने दी चेतावनी

    सुधर जाए जमशेदपुर के अपराधी, वरना नहीं छोड़ेगी पुलिस,सीटी एसपी ने दी चेतावनी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने अपराध और आपराधिक घटनाओ को कम करने के लिए विशेष तैयारी कर ली है, पुलिस किसी भी क़ीमत पर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहती है जिसका काम शुरू कर दी गई है, इस बावत अब तक 33 एफआईआर मे 48 अवैध हथियार पकड़ा गया है, साथ ही 77 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चूका है.

    छीनतई गिरोह के 85 प्रतिशत केस पुलिस ने किया डिटेक्ट 

    वहीं शहर मे छिनतई करने वाले गिरोह का 85 प्रतिशत केस को पुलिस ने डिटेक्ट कर लिया है, इसके तहत अंतर्राजिय छीनतई गैंग के 7 लोगों को हिरासत मे लेकर जेल भेज जा चूका है, साथ ही अन्य 5 लोगों को भी जेल भेजा जा चूका है.

    सिटी एसपी ने अपराधियों को दी चेतावनी

    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर के अपराधी सुधर जाएं नहीं तो जमशेदपुर पुलिस उन्हें सुधारने का काम शुरू कर दी है.उन्होंने कहा कि किसी भी क़ीमत पर आपराधिक घटनाओ मे शामिल लोगों और अपराध को संग्रक्षण देने वाले को पुलिस नहीं छोड़ेगी, शहर को अपराध मुक्त हर हाल में बनाया जाएगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news