जमशेदपुर:पत्नी कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, विधायक सबिता महतो की बेटी की शादी में हुए शामिल

    जमशेदपुर:पत्नी कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, विधायक सबिता महतो की बेटी की शादी में हुए शामिल

    जमशेदपुर(JAMSHDPUR):झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज जमशेदपुर पहुंचे.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार्टर प्लेन से सोनारी के एयरपोर्ट पहुंचे. जंहा से वे सीधे सोनारी निर्मल स्टेडियम पहुंचे, उनके साथ पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन विधायक सबिता महतो की बेटी स्नेहा महतो की शादी समारोह मे शामिल हुए और बेटी को उसके शादी शुदा जिंदगी खुशहाल रहें इसकी कामना की.

     विधायक सबिता महतो की शादी में हुए शामिल

     वहीं आज विधायक कल्पना सोरेन का बर्थ डे भी है.इस मौक़े पर वहां शादी समारोह में उनके लिए हैप्पी बर्थ डे टू यू का गाना भी बजाया गया. इस मौक़े पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की बेटी और वर्तमान मे विधायक सबिता महतो की बेटी की शादी समारोह मे पहुंच कर उन्हें आशीर्वाद दिया.

    पढ़ें बजट पर सीएम ने क्या कहा

     वहीं कल्पना सोरेन के बर्थ डे पर क्या गिफ्ट देंगे के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अब मैं उनके लिए और ओ मेरे लिए एक गिफ्ट ही है.वहीं झारखण्ड के बजट पर उन्होंने कहा कि झारखण्ड का बजट हर एक वर्ग को ध्यान में रखकर यह बनाया गया है, कोई वर्ग नहीं है जिसको इस बजट से किसी प्रकार की परेशानी हो. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बजट राज्य हित में है और इस बजट से सभी राज्यवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news