जमशेदपुर:सूर्य मंदिर धाम में राम मंदिर स्थापना के चार साल पूरे होने पर जश्न, हो रही है विशेष पूजा अर्चना, उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास भी हुए शामिल   

    जमशेदपुर:सूर्य मंदिर धाम में राम मंदिर स्थापना के चार साल पूरे होने पर जश्न, हो रही है विशेष पूजा अर्चना, उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास भी हुए शामिल   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर धाम में प्रभु श्री राम के स्थापना दिवस के चार साल पूरे होने पर धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है, 4थे वर्षगांठ में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में 23 फरवरी से श्री राम कथा वाचिका गौरांग गौरी द्वारा राम कथा का आयोजन सूर्य धाम के संख मैदान परिसर में किया गया है, जो 29 फरवरी तक चलेगा.  

    प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 फरवरी से ही चल रहा है

      सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से इस सूर्य धाम मंदिर परिसर में दुर्गा माता, प्रभु राधे कृष्ण एवं देवों के देव महादेव के परिवार की स्थापना की जा रही है. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 फरवरी से ही चल रहा है.आज शाम में नगर भ्रमण के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा. 

    उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम- पूजन में उपस्थित हुए 

     वहीं इस शुभ अवसर पर उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम- पूजन में उपस्थित हुए और अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना भी की, आज शाम महामहिम राज्यपाल रघुवर दास नगर भरमन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और भक्तों के साथ पूजा अर्चना करेंगे.  

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news