जमशेदपुर: बस ड्राइवर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, हादसे में बच्चे की मौत  

    जमशेदपुर: बस ड्राइवर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, हादसे में बच्चे की मौत  

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) :  जमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 8वी के एक छात्र की जान ले ली. घटना जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा स्टील के पावर हाउस गेट के सामने की है. जंहा स्कूटी सवार पिता-पुत्र को अज्ञात बस ने पीछे से टक्कर मार दिया. जिसमे पिता और पुत्र दोनों बुरी तरह घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों को टाटा मेन अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वही पिता की हालत ठीक हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल जांच के लिए पहुँच गई. जिसके बाद पिता के दिए गए बयान पर पुलिस तुरंत कारवाई करते हुए फरार बस ड्राइवर की तलाश में जुट गई है.

    अज्ञात बस ने मारी टक्कर 

    इस संबंध में पिता ने बताया कि वो बच्चे को लेकर स्कूल छोड़ने स्कूटी से बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह चर्च स्कूल जा रहे थे.  तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक पीले रंग की बस ने स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, और मौके से फरार हो गया.  इस घटना में पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वही इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news