जमशेदपुर: बिष्टुपुर पुलिस ने डकैती मामले का किया खुलासा, मामले में पांच को किया गिरफ्तार, पढ़ें कब का है मामला

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर पुलिस ने डकैती मामले का किया खुलासा, मामले में पांच को किया गिरफ्तार, पढ़ें कब का है मामला

    जमशेदपुर(JAMSHDPUR): जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने डकैती मामले का खुलासा कर दिया है, इस मामले मे पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूटे गए, सभी सामान की बरामदगी की गई है, वहीं डकैती में उपयोग किया गया ऑटो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

    पढ़ें मामले पर एसएसपी ने क्या कहा

    एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि 19 जनवरी को देर शाम डिलेवरी मैन बनकर बिष्टुपुर के एक घर मे घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद सीसीआर डीएसपी के नेतृत्व ने एक टीम का गठन किया गया. टीम ने जांच के क्रम मे कदमा से इन सभी की गिरफ़्तारी की है, एसएसपी ने कहा कि इनमे सभी अपराधी प्रवृति के लोग है ये लोग पूर्व मे भी कई मामले मे जेल जा चुके है.

    पढ़ें पूरा मामला

    एसएसपी ने कहा कि उक्त घर ने इनमे से एक आरोपी की मां मेड का काम करती थी, युवक मां को लाने ले का काम करता था, उसे उस घर का एक एक कोना मालूम था, उसकी मां जब वहां काम करना छोड़ दी, तब यह अपने साथियो के साथ मि कर इस घटना को अंजाम दिया था.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news