जमशेदपुर: दलमा वन क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले हो जाएं सावधान, सफाई पर सख्त हुआ वन विभाग, पढ़ें क्या हो सकती है कार्रवाई

    जमशेदपुर: दलमा वन क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले हो जाएं सावधान, सफाई पर सख्त हुआ वन विभाग, पढ़ें क्या हो सकती है कार्रवाई

    जमशेदपुर(JAMSHDPUR):अगर आप दलमा वन क्षेत्र में गंदगी करते है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि अब वन विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. इसी को लेकर आज दलमा टॉप पर स्कूल के बच्चो द्वारा सफाई अभियान चलाया गया है.जहां से हजारों टन कचडा निकाला गया है. कचडा में पॉलीथिन बैग अधिक मात्रा में मिला है, जिसके बाद वन विभाग भी सकते में है. लोगों द्वारा दलमा वन क्षेत्र के टॉप पर गंदगी फैलाने को लेकर अब वन विभाग एक्शन मोड पर है.

    सफाई को लेकर सख्त हुआ वन विभाग

    आरसीसीएफ स्मिथा पंकज ने कहा कि अब वन क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले सावधान हो जाए, अभी पूरा कोल्हान के दलमा वन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही उन्होंने मीडिया के माध्यम से आम लोगों सर अपील की है कि आप दलमा वन क्षेत्र घूमने आए मगर वन क्षेत्र में गंदगी ना फैलाएं.

     पढ़ें  क्या हो सकती है कार्रवाई

    आरसीसीएफ ने कहा कि इसके बाद भी अब कोई भी लोग दलमा वन क्षेत्र में गंदगी फैलाएंगे तो आने वाले समय पर उन पर वन विभाग जुर्माना लगाएगा, साथ ही उन्होंने आम लोगों से यह भी कहा कि अगर आप दलमा वन क्षेत्र में जाकर गंदगी फैलाएंगे तो विभाग द्वारा लगाए गए सीसी टीवी में आ जायेंगे जिसके बाद आप पर जुर्माना लगाया जाएगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news