जमशेदपुर:बाबूलाल मरांडी का झारखंड सरकार पर जोरदार हमला,कहा- मईया सम्मान योजना का प्रलोभन देकर महिलाओं को ठग रही है सरकार

    जमशेदपुर:बाबूलाल मरांडी का झारखंड सरकार पर जोरदार हमला,कहा- मईया सम्मान योजना का प्रलोभन देकर महिलाओं को ठग रही है सरकार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित एक निजी होटल सभागार मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया.इस मौक़े पर बीजेपी जमशेदपुर जिलाध्यक्ष सुधांसु ओझा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहें. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मराण्डी ने पहले कल के प्रधानमंत्री के जमशेदपुर आगमन को लेकर विस्तार मे जानकारी दी.उसके बाद उन्होंने झारखण्ड सरकार पर जमकर हमला बोला है.

    झारखण्ड सरकार राज्य की जनता को ठगने का काम कर रही है-बाबूलाल मराण्डी

     प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखण्ड सरकार राज्य की जनता को ठगने का काम कर रही है.राज्य सरकार ने जो चुनावी वादा किया था, उस पर खड़ा नहीं उतरी है, और अब राज्य की जनता को ठगने के लिए योजनाओं का प्रलोभन दे रही है. बाबूलाल ने कहा कि युवाओं को नौकरी देने का जो वादा किया उस पर सरकार खड़ा नहीं उतरी.

    मईया सम्मान योजना का प्रलोभन देकर महिलाओं को ठग रही है सरकार-बाबूलाल मराण्डी

    वही बाबूलाल मरांडी ने मईया सम्मान योजना पर कहा कि अब केवल राज्य की महिलाओं को ठगने के लिए एक मईया योजना का प्रलोभन दे रही है.अब तक झारखण्ड सरकार यहा की जनता को केवल झूठा वादा करने का काम किया है, हर क्षेत्र में राज्य सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है.जिसको देखते हुए राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है, जिस कारण बीजेपी अब परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news