जमशेदपुर : 55 वर्षीय व्यक्ति ने गाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : 55 वर्षीय व्यक्ति ने गाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): झारखंड में बीते कुछ दिनों से नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला लगातार सामने आते रहा है. इसी कड़ी में जमशेदपुर से एक और मामला सामने आया है जहां 55 वर्षीय व्यक्ति ने 4 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    मोबाइल दिखाने के बहाने कर रहा था गलत काम 

    बता दें कि यह घटना जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी की है. जहां चार वर्षीय किशोरी के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है. उक्त व्यक्ति बच्ची का पड़ोसी है. इस मामले में पीड़िता की मां ने बताया की बुधवार की रात पड़ोस में रहने वाले मो. अकरम उनकी चार साल की बेटी को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया. जब काफी रात होने तक बेटी घर नहीं आई तो अपनी बेटी को ढूंढते हुए अकरम के घर पहुंची. वहां पहुंचकर उसने देखा अकरम ने बेटी के कपड़े खोल दिए हैं और उसके मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम कर रहा है.

    आरोपी गिरफ्तार

    जिसके बाद पीड़िता की मां ने रात में ही आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराया. शिकायत मिलते ही पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया है. आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया आज पीड़िता का मेडिकल एमजीएम अस्पताल में कराया गया है, पुलिस कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज करने की तैयारी में है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news