भभुआ में रेड सिग्नल क्रॉस कर गई जम्मूतवी एक्सप्रेस, गार्ड ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, बड़ा हादसा टला 

    भभुआ में रेड सिग्नल क्रॉस कर गई जम्मूतवी एक्सप्रेस, गार्ड ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, बड़ा हादसा टला 

    धनबाद(DHANBAD): यह तो गनीमत रही कि गार्ड ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दी और स्टेशन मास्टर ने ओवरहेड तार की बिजली बंद कर दी. जिससे  ट्रेन रुक गई, नहीं तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. यह सब हुआ है बिहार के भभुआ रोड स्टेशन पर. जम्मू तवी कोलकाता एक्सप्रेस भभुआ रोड स्टेशन की पश्चिमी छोर पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार से रेड सिग्नल पार कर गई. गार्ड ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया, फिर स्टेशन मास्टर ने ओवरहेड की बिजली बंद कर दी. फिर भी ट्रेन 500 से अधिक मीटर आगे बढ़ गई. घटना की सूचना के बाद रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

    यह है पूरा मामला 

    ट्रेन धनबाद गोमो के लोको पायलट बीएन सिंह, असिस्टेंट लोको पायलट अमनदीप चला रहे थे. इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है. जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म संख्या तीन पर आसनसोल पैसेंजर खड़ी थी. इसके रवाना होने के बाद जम्मू तवी कोलकाता एक्सप्रेस को प्लेटफार्म संख्या तीन पर भेजना था. लेकिन ड्राइवर ने लाल सिग्नल पार कर दिया. घटना के बाद से पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट की मेडिकल कराई गई. उसके बाद दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल से दूसरे ड्राइवर और गार्ड को बुलाकर ट्रेन को रवाना किया गया. ट्रेन 3 से 4 घंटे तक खड़ी रही .इस दौरान यात्रियों ने हंगामा भी किया. पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर दी गई है. टीम को सभी बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. यह तो गनीमत रही कि गार्ड और स्टेशन मास्टर तुरंत रिजेक्ट किए नहीं तो फिर एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news