झारखंड के तमाम जिलों में याद किये जा रहे हैं जगरनाथ ‘दा’, सभी दल के नेता दे रहे श्रद्धांजलि


रांची(RANCHI): झारखंड प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन पर झारखंड में गहरा शोक है.राजनीतिक जगत के तमाम नेता उनको याद कर रहे हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं.लोहरदगा में भी राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया गया है.और कहा कि जगरनाथ महतो टाइगर के रूप में जाने और पहचाने जाते थे. अपनी लोकप्रियता की वजह से लगातार जगरनाथ महतो अपने विधानसभा क्षेत्र डुमरी से जीत हासिल कर रहे थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.
जेएमएम और कांग्रेस की ओर से शोक सभा का आयोजन
इसके साथ ही गिरिडीह में भी जेएमएम और कांग्रेस की ओर से शोक सभा आयोजित कर शोक वयक्त किया गया. जेएमएम और कांग्रेस के तमाम नेताओं ने सूबे के शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि दी गई. सभी ने अपने टाईगर को उनको याद किया. दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस दौरान सबसे पहले जेएमएम कार्यालय में सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, अभय सिंह, प्रमिला मेहरा, रॉकी सिंह समेत कई जेएमएम नेताओं में मंत्री के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इधर कांग्रेस कार्यलय में ही जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर दिवगंत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार/ गिरीडीह/ लोहरदगा ब्यूरो
4+