इरफान अंसारी ने सीएम सोरेन को लिखा पत्र, बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में दो हफ्ते छुट्टी देने की मांग

    इरफान अंसारी ने सीएम सोरेन को लिखा पत्र, बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में दो हफ्ते छुट्टी देने की मांग

    रांची(RANCHI): झारखंड में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. इस गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को हो रही है. अधिक गर्मी के कारण बच्चे अचेत होने लगे हैं. इसी को देखते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख राज्य में चल रहे सभी स्कूलों को दो हफ्ते के लिए बंद करने का अनुरोध किया है.  

    मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    भीषण गर्मी को देखते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने सीएम हेमंत सोरेन से राज्य में चल रहे सभी स्कूल को दो हफ्तों के लिए बंद करने की  मांग की है. उन्होंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को बताया कि चिलचिलाती गर्मी, भीषण लू चलने के कारण रांची और राज्य के अन्य हिस्सों के स्कूलों में बच्चों के बेहोस होने और गंभीर स्थिति में उल्टी होने की घटनाएं घट रही हैं. जिसे देखते हुए सभी स्कूलों को तत्काल कार्रवाई करते हुए कम से कम दो सप्ताह की छुट्टी घोषित करने का अनुरोध किया है.

    मौसम विभाग ने भी जारी किया अलर्ट

    बता दें कि बढ़ती ग्रमी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा भी पूरे राज्य में हीट वेव चलने की आशंका जताई है. साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है, ताकि लोगों को लू की चपेट में आने से बचाया जा सके.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news