व्हाट्सएप पर पत्नी को घर आने की दी सूचना, अब तक नहीं पहुंचा घर, परेशान पत्नी पहुंती थाने


रांची (RANCHI) : मांडर के रहने वाले एक जवान लद्दाख में पोस्टेड है. एक सप्ताह पहले वह छुट्टी लेकर लद्दाख से झारखंड के लिए निकले थे. लेकिन अभी तो घर नहीं पहुंचे. इसको लेकर इनके परिजन काफी परेशान हैं. इनकी पत्नी पिंकी देवी ने मंडल थाना में आवेदन देकर पति की तलाशी की गुहार लगाई है. सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है.
मोबाइल भी स्विच ऑफ
जवान की पत्नी पिंकी देवी के अनुसार लद्दाख में तैनात पति ने 12 अक्टूबर को व्हाट्सएप पर सूचना दी थी कि वह 40 दिन की छुट्टी लेकर घर आ रहे हैं. लद्दाख से दिल्ली तक फ्लाइट और वहां से ट्रेन से घर पहुंचेंगे. पिंकी देवी ने बताया कि उनके पति के साथ तीन अन्य जवान भी छुट्टी लेकर घर जाने के लिए साथ निकले थे. उनमें से एक 19 अक्टूबर को घर पहुंच गए. जिसके अनुसार वह सभी लदाक से साथ ही फ्लाइट में दिल्ली तक आए थे. इसके बाद अपने घर जाने के लिए अलग-अलग निकल पड़े. यह जानकारी मिलने के बाद से परिजन परेशान हैं. वहीं पत्नी का कहना है कि उनके पति का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है, जिस कारण उनकी बात भी नहीं हो पा रही है.
4+