धनबाद का बरवाअड्डा में हुई अंधाधुंध फायरिंग ,दो को लगी गोली ,एक की अस्पताल में मौत 

    धनबाद का बरवाअड्डा में हुई अंधाधुंध फायरिंग ,दो को लगी गोली ,एक की अस्पताल में मौत 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बरवाअड्डा  में बुधवार की दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. दो जमीन कारोबारियों को गोली लगी है.  घटना बरवाअड्डा  थाना क्षेत्र के पांडे बरवा बाईपास रोड के पास की है.  फायरिंग की सूचना के बाद तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई.  पुलिस भी भागी भागी  पहुंची, पुलिस ने घटनास्थल से 6  खोखा बरामद किया है.  

    अस्पताल में हुई एक की मौत 

    बीसीसीएल कर्मी नागेंद्र यादव और जमीन कारोबारी राजकुमार साव  को गोली लगने की सूचना है.  गोली लगने के बाद घायलों को अगल-बगल के लोगों में आनन-फानन में SNMMCH लेकर गए, जहां राजकुमार साव  मृत घोषित कर दिया  गया. धनबाद में जमीन माफिया सक्रिय है.  जमीन की दलाली में  कमाई को लेकर दलालों में तकरार होती रहती है.  हाल के दिनों में कई हत्याएं हुई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news