इंडिया महा गठबंधन की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन का आज साहिबगंज दौरा,JMM प्रत्याशी धनंजय सोरेन के समर्थन में करेंगी प्रचार 

    इंडिया महा गठबंधन की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन का आज साहिबगंज दौरा,JMM प्रत्याशी धनंजय सोरेन के समर्थन में करेंगी प्रचार 

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): झारखंड के 43 विधानसभा सीटों पर आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना हैं. और इसके साथ ही दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार प्रसार जोर-शोर से शुरू हो गया है. इसी बीच इंडिया महागठबंधन की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन आज से एक दिवसीय साहिबगंज दौरे पर रहेगी. आगे आपको बता दें कि कल्पना सोरेन बोरिया विधानसभा सीट के जेएमएम प्रत्याशी धनंजय सोरेन के समर्थन में प्रचार करेगी. कल्पना सोरेन बोरिया विधानसभा क्षेत्र के गोदाईढाब फुटबॉल मैदान पर बने स्थाई हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के द्वारा आगमन उपरांत तालझारी प्रखंड के भतभंगा पंचायत में सभा को संबोधित करेगी.

    रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news