बड़ी खबर: दीपावली और छठ को देखते हुए तुरंत वेतन निर्गत करने का मुख्यमंत्री हेमंत ने दिया आदेश

    बड़ी खबर: दीपावली और छठ को देखते हुए तुरंत वेतन निर्गत करने का मुख्यमंत्री हेमंत ने दिया आदेश

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : दीपावली और छठ पर्व काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. खासतौर पर बिहार-झारखंड के लोगों के लिए छठ पर्व को महापर्व कहा जाता है. बड़ी संख्या में झारखंड के लोग इस महापर्व को करते हैं. राज्य सरकार ने दीपावली और छठ को लेकर आदेश निर्गत किया है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश जानिए क्या

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदेश दिया है कि दीपावली और छठ के मद्देनजर राज्य सरकार के सभी कर्मियों को 16 अक्टूबर से वेतन निर्गत कर दिया जाए. यह वेतन अक्टूबर महीने का है यानी लगभग आधा महीना पूर्व ही सभी को वेतन मिलने जा रहा है. इससे पर्व त्यौहार मनाने में लोगों को सुविधा होगी. वित्त विभाग के आदेश में कहा गया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय तथा विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारी और कर्मियों को 16 अक्टूबर से वेतन भुगतान किया जाए.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news