जनता तकलीफ में, राजस्व कर्मचारी हड़ताल तोड़े, जानिए किसने कही यह बात


धनबाद(DHANBAD) : धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. राजस्व विभाग के कर्मचारियों को हड़ताल पर चले जाने से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक आहूत की गई थी. जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल राज्य भर में पिछले लगभग 25 दिनों से जारी है. राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कामकाज प्रभावित हो गया है.
आम जन को हो रही परेशानी
आम जनता परेशानी में है. सबसे अधिक परेशानी उन्हे हो रही है, जो आय,आवासीय जाति प्रमाण पत्र के अलावे सीओ से वंशावली बनवाना चाहते हैं. कांग्रेस पार्टी इन विषयों को लेकर काफी गंभीर है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट करके भी हड़ताली कर्मचारियों की मांगों की पूर्ति की दिशा में सहानभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया गया है. बुधवार से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है और कांग्रेस पार्टी राजस्व कर्मचारियों से भी अपील करती है कि हड़ताल को वापस ले ले और कार्यक्रम से जुड़े. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजस्व कर्मचारियों की जो भी जायज मांगे हैं, उसे जरूर पूरा करेंगे.
4+