केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे रांची, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे रांची, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

    रांची(RANCHI):झारखंड की राजधानी रांची में चिराग पासवान का एक दिवसीय दौरा है, कार्यकर्ताओं के साथ चिराग पासवान चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे. लोजपा के संगठनों को मजबूत करेंगे.  केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान पहली बार रांची पहुंचे हैं. 

    विधानसभा  चुनाव की कर रहे तैयारी

    झारखंड मे विधानसभा चुनाव  इस साल के अंत तक होने  की संभावना है. ऐसे में  सभी पार्टियां अपने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने काम कर रही है. इसी  क्रम मे चिराग पासवान भी राजधानी रांची  पहुंचे है. आज वो कार्यकर्णी समिति के साथ बैठक करेंगे और चुनाव की रणनीति बनाएंगे. 

    मैं एक बिहारी हूँ: चिराग पासवान 

     केंद्र मंत्री चिराग पासवान ने कहा... मेरा जब जन्म हुआ था तो उसे समय झारखंड बिहार एक था और मैं एक बिहारी हूं. साथ में झारखंड को एक मजबूती देने का भी काम करूंगा. आने वाले दिनों में पार्टी झारखंड में मजबूती से चुनाव लड़े और मजबूती स्थिति बने और हमारी गठबंधन की जीत हो. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news