जमशेदपुर : रेलवे में सामान सप्लाई के विवाद को लेकर हुए गोली कांड में तीन गिरफ्तार, एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर : रेलवे में सामान सप्लाई के विवाद को लेकर हुए गोली कांड में तीन गिरफ्तार, एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पिछले दिनों रेलवे में काम यानी सामान सप्लाई के विवाद को लेकर गोली कांड की घटना घटी थी. इस मामले  में पुलिस ने उड़ीसा राज्य के जाजपुर जिला से जमशेदपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से  पुलिस ने एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है.

     ठेकेदारी को लेकर अक्सर होता है विवाद

    बता दें कि रेलवे में काम और ठेकेदारी को लेकर अक्सर ही विवाद होता रहा है. जहां कई हत्याएं भी पिछले कुछ दशकों पर देखी गई मगर आज भी पूरा छेत्र शांत नहीं हुआ. कारण जहां अत्यधिक मुनाफा होता है, वहीं लालच वस क्राइम जन्म लेता है. यही कारण है कि पिछले दिनों यह एक गोली चालन की घटना को अंजाम दिया गया था, और पुलिस की सक्रियता ने तीनों आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news