गुमला में दिन दहाड़े धान व्यापारी से लूटपाट के बाद अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालात में रिम्स रेफर

    गुमला में दिन दहाड़े धान व्यापारी से लूटपाट के बाद अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालात में रिम्स रेफर

    गुमला (GUMLA): गुमला जिला के रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर साप्ताहिक बाजार में धान खरीद बिक्री करने गये व्यापारी राजकुमार साहू को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने लुटपाट कर गोली मार दिया. 

    3 बाइक में सवार 9 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 3 बाइक में सवार होकर 9 अपराधी पहुंचे थे. इसी बीच अपराधियों ने व्यापारी से पैसो से भरा झोला लूटा और फिर गोली मारकर भाग निकले. व्यापारी को गोली लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने  गंभीर हालत में  व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुये डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया.

    परिवार वालों ने बताया कि राजकुमार विभिन्न बाजार में जाकर ग्रामीणों से धान की खरीद बिक्री किया करता था. उसी क्रम में आज क़ासिर बाजार गया था. उसी दौरान यह घटना घटी है.घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह_गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news