दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल से सामान भेजना है तो जानिए क्यों और कबतक करना होगा इंतजार

    दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल से सामान भेजना है तो जानिए क्यों और कबतक करना होगा इंतजार

    धनबाद(DHANBAD):  दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल की बुकिंग फिलहाल बंद है.  संभवत गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के ख्याल से रेलवे ने यह  एक बड़ा फैसला लिया है.  नई दिल्ली को जाने वाली किसी भी ट्रेन में पार्सल की बुकिंग पर रोक लगा दी गई है.  सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी तक दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन में पार्सल की बुकिंग नहीं ली जा रही है.  अधिकृत सूत्रों  के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर सभी प्रकार के पार्सल का लेन देन बंद रहेगा.  पार्सल गोदाम भी बंद रहेंगे.  प्लेटफार्म पर भी पार्सल नहीं उतरेंगे, हालांकि ट्रेन में यात्रा करने वाले पैसेंजर अपने साथ सामान ले जा सकते है.  इस पर कोई रोक नहीं है. 

     बताया जाता है कि आसनसोल रेल मंडल सहित अन्य मंडलों में जितने भी स्टेशन है.  सभी स्टेशनों के पार्सल कार्यालय में जांच चल रही है.  दिल्ली से आने वाले ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर रोक के पहले जो सामान पार्सल स्टेशन पर पहुंच गए है.  उनकी भी सघन जांच की जा रही है.  सीसीटीवी के जरिए उन सामानों की पूरी निगरानी की जा रही है.  रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस बल के जवान डॉग स्क्वाड की मदद से स्टेशनों की निगरानी कर रहे है.  स्टेशनों पर अब तक जितने भी पार्सल आए हैं, सभी की डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है.  संदेह होने पर पार्सल को खोलकर देखा जा रहा है. 

    पहले भी, दिल्ली में होने वाले कुछ बड़े आयोजनों के दौरान पार्सल बुकिंग पर रोक लगाई जा चुकी है. जैसे, साल 2023 में हुए जी-20 सम्मेलन के दौरान भी दिल्ली में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था. इसी क्रम में 23 जनवरी से 26 जनवरी तक के लिए रेल प्रशासन की ओर से दिल्ली और उसके आसपास के स्टेशनों पर पार्सल भेजे जाने पर रोक लगा दी गई है.  साथ ही ट्रेनों व स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी  हो गई है.  स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में आरपीएफ व जीआरपी लागातर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यात्री सामान की तलाशी ले रहे है.  लगन का सीजन होने के कारण पार्सल भेजने वालों की संख्या बढ़ गई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news