शहर की सड़कें चौड़ी होती तो और पहले बुझ गई होती आग,जानिए कैसे पहुंची दमकल गाड़ी


धनबाद(DHANBAD): सड़कें सकरी होने का खामियाजा सोमवार की देर रात को शहर में देखने को मिला. बैंक मोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग की सूचना के बाद दमकल को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बिजली के तारों ने भी उलझन पैदा किया. दमकल गाड़ी को पहुंचने के पहले बिजली की लाइन कटवानी पड़ी. दरअसल सोमवार की देर रात को बैंक मोड़ के कर्बला रोड स्थित पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में संभवत शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने के घंटों बाद दुकान से धुआं निकलते देख लोगों की निगाह उस ओर गई. फिर दुकान के मालिक को इसकी सूचना दी गई. भागा भागा मालिक दुकान पहुंचा ,तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई .पूरी व्यवस्था सक्रिय हो गई, चुकी सड़क पर लोगों की भीड़ थी. लोग किसी अनिष्ट की आशंका से परेशान हो गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. दुकान मालिक की माने तो रात 9:00 बजे के बाद दुकान बंद कर घर गए. उसके बाद उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है ,जिसके बाद वह दुकान पहुंचे और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया जा सका.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद
4+